Move to Jagran APP

भाजपा सरकारों ने जनता को दी सिर्फ महंगाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने जनता को छला है। महंगाई के सिवाय जनता को कुछ नहीं मिला है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:06 PM (IST)
भाजपा सरकारों ने जनता को दी सिर्फ महंगाई
भाजपा सरकारों ने जनता को दी सिर्फ महंगाई

जासं, सिकरारा (जौनपुर): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने जनता को छला है। महंगाई के सिवाय जनता को कुछ नहीं मिला है। देश की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। वह मंगलवार की देरशाम गोसाईगंज बाजार में पार्टी की नुक्कड़ सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कार्यकर्ताओें से आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली'में हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। लगता ही नहीं कि कहीं कानून का शासन है। महिलाओं के साथ अपराध बेतहाशा बढ़ गए हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। किसानों की फसल को औने-पौने दाम में खरीदकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जनता दहशत में जी रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजक युवा कांग्रेस नेता सौरभ शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, मुफ्ती मेहंदी, नीरज राय, उस्मान अली, राज पांडेय, आकाश शुक्ला, अलखनाथ शुक्ला, उमेश शुक्ला मनोज शुक्ला, आकाश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह मंगली, सुभाष चंद्र, सत्य प्रकाश, विपिन शर्मा, राजदेव यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.