Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवंबर को

भाजपा संगठन की ²ष्टि से जनपद में अब पार्टी की दो जिला इकाइयां काम करेंगी। यह जौनपुर तथा मछलीशहर जिला इकाई के रूप में जानी जाएंगी। भाजपा की ²ष्टि से नवगठित इन दोनों जिलों के अध्यक्षों का चुनाव आगामी 20 नवंबर को किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 04:59 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवंबर को
भाजपा जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवंबर को

जासं, जौनपुर: भाजपा संगठन की ²ष्टि से जनपद में अब पार्टी की दो जिला इकाइयां काम करेंगी। यह जौनपुर तथा मछलीशहर जिला इकाई के रूप में जानी जाएंगी। भाजपा की ²ष्टि से नवगठित इन दोनों जिलों के अध्यक्षों का चुनाव आगामी 20 नवंबर को किया जाएगा। जौनपुर जिला इकाई में लोकसभा क्षेत्र के बदलापुर, जौनपुर सदर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज व मल्हनी विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा, मंडल व बूथ इकाइयां शामिल होंगी। जौनपुर के जिलाध्यक्ष का चुनाव पार्टी के लाइन बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर होगा। जिला चुनाव अधिकारी विनोद पांडेय ने बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 20 नवंबर को नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

loksabha election banner

इसी तरह मछलीशहर के जिला चुनाव अधिकारी उपेंद्र शुक्ल ने बताया कि मछलीशहर जिला इकाई का चुनाव मड़ियाहूं स्थित पीडब्लूडी डाक बंगले पर होगा। मछलीशहर जिले में विधानसभा मछलीशहर, केराकत, मड़ियाहूं व जफराबाद शामिल रहेगा। यहां भी 20 नवंबर को ही नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। दोनों इकाइयों के चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष/प्रदेश परिषद के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए निर्वाचक मंडल सूची का प्रकाशन कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.