Move to Jagran APP

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार सरोज ने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की स्वीकृति के बाद अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:09 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार सरोज ने पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की स्वीकृति के बाद अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष जबकि चार मंत्री बनाए गए हैं।

loksabha election banner

ताड़क नाथ सरोज, डा. नंद लाल सरोज, विजय गौतम प्रधान व राम किशुन सरोज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साहब लाल चौधरी व राजेश सोनकर को महामंत्री जबकि रोशनी गौतम, डा. शिव पूजन, गौतम हरि लाल सरोज व रूपेश सोनकर को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। बीरबल गौतम को कोषाध्यक्ष व राजेश कन्नौजिया को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। रवि कुमार एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान भैया लाल कन्नौजिया, लल्लू राम सोनकर, राकेश गौतम, दिलीप सरोज, राज कुमार, केशव सरोज व राम अचल गौतम को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.