कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जनता में दिया संदेश
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। शनिवार को जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इस बाइक रैली के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरा गया, वहीं जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। शनिवार को जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इस बाइक रैली के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरा गया, वहीं जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
टीडी कालेज से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र की बाइक रैली शुरू हुई, जो सदर, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी होते हुए पुन: टीडी कालेज पहुंची। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य सरकार की विकास परक योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सरकार अपने कार्याें द्वारा गरीब, किसान, नौजवान के जीवन स्तर को दिन-प्रतिदिन ऊपर उठा रही है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह को देखकर अभी से ऐसा लग रहा है जैसे विपक्षी दल के हौसले पस्त हो गए हैं। सांसद डा.केपी ¨सह, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। संचालन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सुरेंद्र ¨सह, बांकेलाल सोनकर, हरिश्चंद्र ¨सह, शशि मौर्या, पुष्पराज ¨सह, संदीप तिवारी, राम विलास पाल, पंकज मिश्र, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। बयालसी महाविद्यालय के मैदान से मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की कमल संदेश यात्रा रवाना हुई, जिसे काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संदेश यात्रा सांसद रामचरित्र निषाद, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद ¨सह, विधायक दिनेश चौधरी, डॉ अजय कुमार ¨सह की अगुवाई में निकाली गई। इस मौके पर पिण्डरा विधायक अवधेश ¨सह, डॉ.अजयेंद्र दुबे, आरपी कुशवाहा, आमोद ¨सह, धनंजय ¨सह, रणविजय ¨सह, अनुपमा राय, डा. नितेंद्र ¨सह, जनार्दन ¨सह, डा.अजय,अखिलेश ¨सह आदि मौजूद रहे। मछलीशहर बाजार से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम ¨सह की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान बृजेश शुक्ला, अभिषेक ¨सह, राजन ¨सह, फैमी रिजवी, राजेश, आशा मौर्या, अशोक ¨बद, मनोज गुप्ता, जयानंद चौबे आदि मौजूद रहे।