भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, घेरा थाना
भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की थाने घेराव किया। भीड़ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने गांव प्रधान बीबनमऊ राजेश मिश्रा समेत चार सगे भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जासं, जलालपुर (जौनपुर): भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की शाम थाने घेराव किया। भीड़ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने बीबनमऊ गांव के प्रधान राजेश मिश्रा समेत चार सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि हाईवे के किनारे कुछ पुलिया की पाइप रखी हुई थी, जिसको उठवाने प्रधान अपने भाइयों के साथ गए थे। आरोप है कि पाइप उठाने का विरोध भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानदास मौर्य ने किया तो प्रधान व उनके परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी। दूसरी तरफ प्रधान पक्ष ने भी आरोप लगाया कि ज्ञानदास और उनके भाइयों ने भी घर आकर गाली देते हुए मारा-पीटा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंसपेक्टर जलालपुर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों में अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वापस लौट गए।