विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में प्रदेश स्तरीय बालिका फुटबाल चैंपियनशिप में आजमगढ़ और वाराणसी और व‍िंंध्‍याचल ने दर्ज की जीत

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 07:14 PM (IST)

जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल चैंपियनशिप जारी है। इसमें आजमगढ़ मंडल ने ...और पढ़ें

जौनपुर में प्रदेश स्तरीय फुटबाल में आजमगढ़ ने 13-0 से दर्ज की जीत।

जौनपुर में प्रदेश स्तरीय फुटबाल में आजमगढ़ ने 13-0 से दर्ज की जीत।

HighLights

  1. जौनपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल चैंपियनशिप जारी।

  2. आजमगढ़ ने अयोध्या को 13-0 गोल से हराया।

  3. आगरा ने कानपुर को 10-0 गोल से पराजित किया।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को आजमगढ़ मंडल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में अयोध्या को 13-0 गोल से पराजित किया। वहीं आगरा की टीम ने कानपुर को 10-0 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के तत्वावधान में 31 अक्टूबर तक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सोमवार को सुबह के सत्र में वाराणसी ने मुरादाबाद को 5-0, प्रयागराज ने बरेली को 4-0 और लखनऊ ने गोरखपुर को 7-1 गोल से हराया।

वहीं विंध्याचल मंडल ने बस्ती को 3-0 गोल से पराजित किया। शाम के सत्र में अलीगढ़ ने सहारनपुर को 3-0 गोल से हराया। इसके बाद आगरा की टीम ने कानपुर के विरुद्ध 10-0 गोल से शानदार जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. जितेंद्र ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दंत रोग विभाग के डा. अजीत उपस्थित रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश और वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी साहब लाल भी मौजूद रहे।

मंगलवार के मुकाबले

मंगलवार को गोरखपुर बनाम आगरा, वाराणसी बनाम मेरठ, देवीपाटन बनाम अलीगढ़, सहारनपुर बनाम विंध्याचल और लखनऊ बनाम कानपुर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।