रैली निकालकर पालीथिन के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक
जागरण संवाददाता, जौनपुर: साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के तत्वावधान में बुधवार को नगर
जागरण संवाददाता, जौनपुर: साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) जौनपुर के तत्वावधान में बुधवार को नगर में पालीथिन पर प्रतिबंध हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। समिति के सदस्यों ने सछ्वावना पुल पर मानव श्रृंखला बनाकर पालीथिन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया।
संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्त ने कहा कि साहू क्लब के वर्ष 2018 के मुख्य थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन पर आधारित पालीथिन प्रतिबंध हेतु जागरुकता रैली का आयोजन किया। इसी क्रम में प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु जागरूकता रैली सुतहट्टी चौराहे से आरंभ होकर कोतवाली, चहारसू चौराहा होते हुए सछ्वावना पुल पर मानव श्रृंखला के रूप में समाप्त हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संपूर्ण देश तमाम तरह के प्रदूषण से ग्रस्त है जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण चरम पर है।
संरक्षक राधेश्याम गुप्त ने कहा कि आगे भी जौनपुर में प्रतिबंधित पालीथिन पर रोक के लिए संस्था कार्य करती रहेगी। रैली का संचालन अर¨वद बैंकर एवं घनश्याम साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, डा. मिशोरी लाल, सतीश चन्द्र गुप्ता, इं. रमेश चन्द्र गुप्त, स्वतंत्र साहू, जियाराम साहू, नन्हकऊ गुप्ता, बिन्देश्वरी साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, पारस साहू, संतोष साहू, विजय गुप्ता, जगदीश प्रसाद साहू, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिव कुमार साहू, दीपक साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।