आकर्षक झांकियां व सजावट ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जनपद के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भरत मिलाप हर्षोल्लास मनाया गया। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों की आंखें डबडबा गईं। जयश्रीराम से गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। वहीं पंडितजी रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में की गई भव्य सजावट व आकर्षक झांकियों, लागों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भरत मिलाप हर्षोल्लास मनाया गया। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों की आंखें डबडबा गईं। जयश्रीराम से गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। वहीं पंडितजी रामलीला समिति के तत्वावधान में सोमवार को ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में की गई भव्य सजावट व आकर्षक झांकियों, लागों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सुजानगंज पुरानी बाजार में सांस्कृतिक परिषद सुजानगंज के तत्वावधान में झांकियों (चौकियों) का अछ्वुत प्रदर्शन किया गया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदर्शन में सात समूहों ने भाग लिया। इस अवसर पर झांकियों व चौकियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में आलोक ¨सह, अनिकेश ऊमर, राहुल जायसवाल एवं ¨रकू सोनी की अहम भूमिका रही।
सिकरारा क्षेत्र में जय भवानी चौकी समिति आजाद नगर व नवदुर्गा पूजा समिति सिकरारा बाजार के तत्वावधान में रविवार की रात निकाली गई आकर्षक झांकियों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। दूसरी ओर झांकियों के मध्य में अगवानी करने वाले दुर्गापूजा समिति के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थितों को स्तब्ध कर दिया। झांकियों का संचालन जय भवानी चौकी समिति के अध्यक्ष शानू मोदनवाल व संरक्षक विजय मोदनवाल कर रहे थे। देर रात बाजार में ही विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
खेतासराय नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरागत हर्षोल्लास मनाया गया। नगर के विभिन्न वार्डों से आईं आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। नगर के गोला बाजार से भगवान श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा आकर्षक ढंग से बैंडबाजे के साथ मध्य रात में निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान घर की छतों पर खड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया तो वहीं आकर्षक लागों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से जगदंबा पांडेय, रूपेश गुप्ता, डाक्टर अमलेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।