अनंत कुमार रहे भाजपा के प्रखर नेता
केंद्रीय मंत्री के निधन पर जगह-जगह हुई शोक सभा बेटी के ससुराल कड़ेरेपुर में छाया मातम जौनपुर: केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद डॉ केपी ¨सह ने कहा कि पार्टी ने एक सहज, सरल और प्रखर नेता को खो दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन में एक भारी क्षति है।
जौनपुर : केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद डॉ केपी ¨सह ने कहा कि पार्टी ने एक सहज, सरल और प्रखर नेता को खो दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन में एक भारी क्षति है।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि अनंत कुमार भाजपा को राष्ट्रव्यापी पार्टी बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले नेता रहे। उन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जी-जान से कार्य किया और हमेशा सर्व सुलभ रहे।
विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि आम चुनाव में एक स्वतंत्र वेब साइट का प्रयोग करने वाले पहले राजनेता थे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप ¨सह ने कहा कि इमरजेन्सी के दौरान हजारो छात्रों के साथ जेल यात्रा की थी।
पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव ¨सह, हरिश्चंद्र ¨सह, ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र ¨सघानिया, सुशील मिश्रा, संदीप तिवारी, पुष्पराज ¨सह आदि मौजूद रहे।संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार ¨सह ने किया।
महराजगंज क्षेत्र के कड़ेरेपुर में शोक सभा हुई।अनंत कुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व दिव्येश ¨सह के साथ हुई थी।हालांकि दिव्येश भी इस समय बंगलौर में एक ला कालेज में अध्ययन का कार्य करते हैं।
मछलीशहर क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम ¨सह की अध्यक्षता में शोक सभा कर केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार को श्रध्दांजलि दी। श्रध्दांजलि देने वाले में संतोष जायसवाल, अभिषेक ¨सह, फहीम रिजवी, पारसनाथ, राजन ¨सह, वृजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।