विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात का आरोप

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 04:52 PM (IST)

जौनपुर में एक व्यक्ति रवि के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने और धमकी देने का मामला ...और पढ़ें

जौनपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण और गर्भपात, आरोपी पर केस दर्ज।

जौनपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण और गर्भपात, आरोपी पर केस दर्ज।

HighLights

  1. जौनपुर में रवि पर यौन शोषण, गर्भपात का आरोप।

  2. कानपुर की युवती ने शादी का झांसा देने की शिकायत की।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने मढ़ी गांव निवासी रवि के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कानपुर सेंट्रल इलाके की निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी कि रवि उसका पर‍िच‍ित है। आरोप लगाया लगभग छह वर्ष पूर्व रवि ने उससे मित्रता कर ली। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया।

बताया क‍ि अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। दो दिन पूर्व पता चला कि वह किसी और से विवाह करने जा रहा है तो वह उसके गांव आ गई। उसके स्वजन के धमकी देने पर पीड़िता ने महिला हेल्प 1098 पर काल पुलिस को सूचना दी।