Move to Jagran APP

रंग लाया मतदाता जोड़ो अभियान, बूथों पर लगी भीड़

नए मतदाताओं को जोड़ने को लेकर दो दिवसीय अभियान के पहले दिन शनिवार को बूथों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया। रविवार को सभी 3455 बूथों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलेगा जिसके बाद अंतरिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर आज आखिरी मौका है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:01 PM (IST)
रंग लाया मतदाता जोड़ो अभियान, बूथों पर लगी भीड़
रंग लाया मतदाता जोड़ो अभियान, बूथों पर लगी भीड़

जागरण संवाददाता, जौनपुर: नए मतदाताओं को जोड़ने को लेकर दो दिवसीय अभियान के पहले दिन शनिवार को बूथों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया। रविवार को सभी 3455 बूथों पर मतदाता जोड़ो अभियान चलेगा, जिसके बाद अंतरिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर आज आखिरी मौका है।

loksabha election banner

अभी भी तमाम ऐसे लोग हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है। बूथों पर पहुंचे हर राजनैतिक दलों के लोगों ने भी नए नामों को जुड़वाने में मदद की। चुनाव आयोग की मंशा भी यही है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज जरूर हो। सूची में नाम देख तमाम लोगों ने संशोधन के लिए भी फार्म भरा। अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर भी बॉक्स रखा गया। युवाओं को वो¨टग प्रक्रिया में भागीदार बनाने के लिए खासा प्रयास किया जा रहा है। रविवार तक जमा हुए फार्मों को इकट्ठा कर इनका सत्यापन करके नाम बढ़ाया जाएगा। वो¨टग के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर युद्ध स्तर पर पहले से ही अभियान चलाया जा रहा है। ......

कुल मतदाता :-32 लाख 17 हजार एक

पुरुष मतदाता :-17 लाख 75 हजार 23

महिला मतदाता :-15 लाख 93 हजार 34

जौनपुर लोकसभा में मतदाता :-17 लाख 74 हजार 987

पुरुष मतदाता :-नौ लाख 43 हजार 230

महिला मतदाता :-आठ लाख 31 हजार 679

मछलीशहर लोकसभा में मतदाता :-17 लाख 86 हजार 433

पुरुष मतदाता :-नौ लाख 52 हजार 78

महिला मतदाता :-आठ लाख 34 हजार 277


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.