एहतियात बरत कर दुर्घटनाओं पर पायें काबू
सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि सरकार व जन सामान्य के लिए चिता का सबब बन चुका है। इसकी मुख्य वजह वाहन चलाते समय लापरवाही जागरूकता का अभाव व यातायात नियमों की अनदेखी मानी जा रही है। वाहन चलाते समय कुछ जरूरी एहतियात बरत कर दुर्घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। दैनिक जागरण ने इस अहम समस्या के मद्देनजर एक अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर यातायात नियमों के पालन करने पर फोकस किया है जिसका काफी असर भी पड़ा। इसी कड़ी में बुधवार को बदलापुर में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेष्ट किया गया।
जासं, बदलापुर (जौनपुर): सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि सरकार व जन सामान्य के लिए चिता का सबब बन चुका है। इसकी मुख्य वजह वाहन चलाते समय लापरवाही, जागरुकता का अभाव व यातायात नियमों की अनदेखी मानी जा रही है। वाहन चलाते समय कुछ जरूरी एहतियात बरत कर दुर्घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इसके लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। दैनिक जागरण ने इस अहम समस्या के मद्देनजर एक अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गो के बीच जाकर यातायात नियमों के पालन करने पर फोकस किया है, जिसका काफी असर भी पड़ा। इसी कड़ी में बुधवार को बदलापुर में जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया गया।
सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में अभियान के समापन समारोह में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन व एहतियात बरतने की सभी से अपील की। 'जागरण' के इस अभियान की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इससे आम लोगों में चेतना जागेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। एसडीएम ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने ई-चालान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों में जुर्माना बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाहन निकालने से पहले उसमें पेट्रोल अथवा डीजल चेक करते हैं, उसी तरह घर से निकालने से पहले उसके कागजात जरूर जांच लें। अध्यक्षता प्राचार्य डा. ब्रजेंद्र सिंह, संचालन डा. राममोहन अस्थाना, जबकि आभार प्रबंधक विनोद सिंह ने जताया।
.....
यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व छात्रों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। साथ ही छात्रों से यह संकल्प लिया गया कि वह सुरक्षित सफर के लिहाज से बनाए गए नियमों को नहीं तोड़ेंगे व अन्य लोगों को इसके लिए जागरूक भी करेंगे।