विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथम

By khalid shah Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 05:14 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अभिनव कीर्ति पांडेय ...और पढ़ें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' भाषण प्रतियोगिता, अभिनव कीर्ति पांडेय विजेता।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' भाषण प्रतियोगिता, अभिनव कीर्ति पांडेय विजेता।

HighLights

  1. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

  2. अभिनव कीर्ति पांडेय ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  3. प्रधानमंत्री मोदी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत हुआ आयोजन।

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में एक अक्टूबर को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर सहित संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारत के भविष्य, विकास, युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. एसके यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवाओं के सपनों, संकल्पों तथा सकारात्मक सोच से ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला तैयार होगी।

विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलूची, केराकत की राधा गिरी ने द्वितीय तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में गाजीपुर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में समता पी.जी. कॉलेज की जागृति बरनवाल ने प्रथम, शुभांगी चौबे ने द्वितीय तथा वासुदेव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराग यादव, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. सूर्योदय भट्टाचार्य एवं डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने प्रतिभागियों के वक्तव्य, विषय-वस्तु, भाषा एवं अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया।मंच संचालन सत्यम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी प्रो. धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रो. पीयूष वर्मा, डॉ. अंकित राय, डॉ. राहुल राय, डॉ. विपुल यादव, डॉ. सोहन यादव, डॉ. अनामिका शुक्ला, डॉ. सोमरू राम, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, अजीत कुमार यादव, आदित्य जायसवाल एवं अविनाश कुमार राय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।