एक ट्रैक्टर प्रतिबंधित पालीथिन व थर्माकोल बरामद
जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी की गई जिसमें एक ट्रैक्टर प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल बरामद किया गया। जांच में दुकान संचालकों से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप व्याप्त है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को प्रतिबंधित सामानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें एक ट्रैक्टर प्रतिबंधित पालीथिन व थर्माकोल बरामद हुआ। जांच में दुकान संचालकों से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
शहर में दोहरा, प्रतिबंधित पालीथिन, अतिक्रमण एवं डस्टबिन चेकिग का सघन अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य राजस्व अधिकारी अधिकारी डा.सुनील कुमार वर्मा व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र के कई दुकानों में छापेमारी की। यह अभियान दोपहर 12 से तीन बजे तक चला। प्रत्येक व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क पर गंदगी न फैलाएं और न ही अतिक्रमण करें। इसके साथ ही कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, सछ्वावना पुल, सछ्वावना तिराहा, सिपाह चौराहा के पास छापेमारी की गई। इस दौरान अभियान का प्रचार-प्रसार भी किया गया। दो दुकानों से एक ट्रैक्टर प्रतिबंधित पालीथिन व थर्माकोल पाया गया। इस दौरान खाद्य विभाग, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।