विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा कार्यक्रम को तैयार करेगी पांच सदस्यीय समिति

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 05:56 PM (IST)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ...और पढ़ें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित।

HighLights

  1. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों की सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की बैठक मंगलवार को अपराह्न दो बजे उप कुलसचिव कक्ष में निर्धारित की गई है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से 12 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, कुलपति के 12 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में समिति का गठन किया गया है। समिति को विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति में प्रबंध अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पार्थडीकर को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीडी कॉलेज, जौनपुर के भौतिकी विभाग के प्रो. अमित श्रीवास्तव और वाणिज्य विभाग के डॉ. विशाल सिंह सदस्य बनाए गए हैं। मोहम्मद हसन कॉलेज, जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. ममता सिंह तथा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के श्री उत्तम चौबे भी समिति में शामिल हैं।

आदेश में सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने का अनुरोध किया गया है। समिति की बैठक में संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। हालांकि,आदेश में परीक्षा की तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम तैयार होने के बाद ही परीक्षाओं की समय-सारिणी स्पष्ट हो सकेगी।