65 मिले नए कोरोना पाजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या 513
वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जनपद में निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को 65 और कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से 52 और आरटी-पीसीआर से जांच में 13 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जनपद में निरंतर बढ़ रहा है। मंगलवार को 65 और कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें एंटीजन से 52 और आरटी-पीसीआर से जांच में 13 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 513 हो गई है। इसके पहले सोमवार को 64 संक्रमित मिले थे। जनपद में चार जनवरी को महामारी ने पुन: दस्तक दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को 3160 का नमूना लिया गया। इसमें 1428 की जांच एंटीजन से की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें