Move to Jagran APP

जिले में अगले साल रोपे जाएंगे 59 लाख पौधे

वर्ष 201 राहा राह हाहा सिाह हाहा

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:37 PM (IST)
जिले में अगले साल रोपे जाएंगे 59 लाख पौधे
जिले में अगले साल रोपे जाएंगे 59 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, जौनपुर : वर्ष 2018 में पौधरोपण का कार्य अभी समाप्त ही हुआ है। प्रदेश सरकार की तरफ से 2019 में 22.55 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जौनपुर में 59 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। यह पिछले वर्ष के सापेक्ष चार गुना अधिक है। इस लिए वन विभाग समेत दो दर्जन विभागों की ¨चता बढ़ गई है। गड्ढा खोदाई का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

loksabha election banner

योगी सरकार की तरफ से राज्य को हरा-भरा रखने के लिए वर्ष 2018-19 का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जनपद को 59 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। इसके तहत वन विभाग को 14.50 लाख व अन्य 21-22 विभागों को बाकी का पौधरोपण करना होगा। यह जुलाई से सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए गड्ढा खोदाई का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। अन्य विभाग जैसे ग्राम्य विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, आवास, राजस्व, उद्यान, पंचायती, रेशम, उद्योग विभाग आदि में 0.5 फीसद बजट पौधरोपण के लिए होता है। अगर विभाग के पास बजट नहीं बचता है तो उसे मनरेगा के तहत लगाया जा सकता है। 25 से 30 हेक्टेयर में करीब 1100 पौधे लगाए जाते है। इसमें दो से चार लाख रुपये खर्च होते हैं।

हालांकि अभी शासन से इसके लिए बजट नहीं प्राप्त हुआ है। धनराशि प्राप्त होते ही गड्ढा खोदाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य जुलाई से पूर्व तक कर लिया जाएगा।

डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए पौधरोपण का लक्ष्य आ गया है। इसके तहत 59 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। इसे जुलाई से सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.