Move to Jagran APP

ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 53.8 फीसद मतदान

जनपद के तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 53.

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM (IST)
ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 53.8 फीसद मतदान
ग्राम प्रधान के तीन पदों पर 53.8 फीसद मतदान

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद के तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव में 53.8 फीसद वोट पड़े। सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। शांतिपूर्ण हुए मतदान के बीच परिणाम बुधवार को आएगा।

loksabha election banner

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड इब्राहिमाबाद गांव में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 47.73 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी बंद हो गए। मतगणना पांच फरवरी को होगी। गांव में निवर्तमान प्रधान सभानाथ सोनकर के असामयिक निधन के बाद पद खाली था। प्रधान पद के उपचुनाव के लिए संजय सोनकर व श्यामलाल मैदान में हैं। आरओ हुदा सिद्दीकी ने बताया उक्त गांव में कुल 2024 मतदाता हैं जिसमें 966 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बरसठी प्रतिनिधि के मुताबिक बड़ेरी गांव में भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यहां कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां कुल 53 फीसद वोट पड़े। प्रधान मीरा देवी की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। चुनाव मैदान में नीलम, किरण, दुर्गावती देवी एवं ज्योति प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान फीसद भी बढ़ता गया। यहां कुल 1165 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 550 पुरुष 615 महिलाओं ने वोट डाला। शांतिपूर्ण चुनाव के लिहाज से सीओ अवधेश शुक्ला, तहसीलदार सुदर्शन व सेक्टर मजिस्ट्रेट देवेंद्र यादव मौजूद थे।

सुजानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सकरा द्वितीय गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यहां दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 1383 मतदाताओं में 819 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के लिहाज से यहां दो बूथ बनाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.