Move to Jagran APP

जेंडर रेसियो अभियान में बढ़ीं 49 हजार महिला मतदाता

जनपद में पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की भी संख्या काफी कम थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने जेंडर रेसियो में सुधार के लिए महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया था। जिले में अभियान चलाकर 4

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:43 PM (IST)
जेंडर रेसियो अभियान में बढ़ीं 49 हजार महिला मतदाता
जेंडर रेसियो अभियान में बढ़ीं 49 हजार महिला मतदाता

जागरण संवाददाता जौनपुर : जनपद में पुरुषों के सापेक्ष महिला मतदाताओं की भी संख्या काफी कम थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने जेंडर रेसियो में सुधार के लिए महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया था। जिले में अभियान चलाकर 48 हजार 929 महिला मतदाताओं में इजाफा हुआ है। जिसके प्रयास का यह परिणाम रहा कि वर्तमान में एक हजार पुरुष मतदाता के सापेक्ष 884 महिला मतदाता हो गई हैं।

loksabha election banner

जिले में महिला मतदाताओं की संख्या कम होने पर कमिश्नर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। यह एक सितंबर से 30 दिसंबर तक चलाया गया। जिसका अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को किया गया। पहले जहां एक हजार पुरुष मतदाता पर 875 महिला मतदाता थी अब यह बढ़कर 884 हो गई है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 32 लाख 17 हजार एक है, इसमें पुरुष मतदाता 17 लाख सात हजार 523 व महिला मतदाता 15 लाख नौ हजार 334 व 144 अन्य है। विधानसभा वार बढ़े महिला मतदाताओं की संख्या :-बदलापुर में तीन हजार 143, शाहगंज में नौ हजार 516, जौनपुर में चार हजार 844, मल्हनी में चार हजार 477, मुंगराबादशाहपुर में पांच हजार 903, मछलीशहर में पांच हजार 967, मड़ियाहूं में चार हजार 503, जफराबाद में चार हजार 867, केराकत में पांच हजार 669 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

जिले में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता कम होने कारण कमिश्नर के निर्देश पर जेंडर रेसियो बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। यह एक सितंबर से 30 दिसंबर तक बूथवार चलाया गया। पूर्व में जहां एक हजार पुरुष पर 875 महिला मतदाता थीं। अब वह बढ़कर 884 हो गया। पहले की अपेक्षा औसत नौ अंक की बढ़ोतरी की गई है।

अर¨वद मलप्पा बंगारी-जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.