े 40 हजार श्रमिक लाभ से वंचित
जागरण संवाददाता जौनपुर कोरोना संक्रमण के चलते जिले के पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रु
जागरण संवाददाता, जौनपुर : कोरोना संक्रमण के चलते जिले के पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रुपये की शासन से आर्थिक सहायता दी जानी है। जिले भर में 60 हजार श्रमिकों का पंजीयन है, लेकिन श्रम विभाग ने साढ़े बारह हजार पात्रों की सूची शासन को भेजी है। आठ हजार अन्य श्रमिकों का नाम अभिलेखों में गड़बड़ होने पर सुधार कर भेजा गया है, शेष नामों को सुधारा जा रहा है। गड़बड़ी यह है कि पंजीकरण में नाम दूसरा है और आधार कार्ड पर नाम दूसरा। ऐसे में करीब 40 हजार श्रमिक शासन से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से वंचित हो रहे हैं।
शासन की तरफ से आपदा राहत सहायता योजना के तहत एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके खाते में भेजी जाएगी। वर्तमान में साढ़े बारह हजार श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में अप्रैल 2021 तक पंजीकृत व नवीनीकृत श्रमिक ही होंगे। यह सहायता बोर्ड की तरफ से सीधे श्रमिकों के खाते में भेजी जाएगी। जिनका खाता संख्या व आधार सत्यापित हुआ है, उन्हें ही लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें यूपीबीओसी मोबाइल एप पर आधार एवं बैंक खाता से अपडेट करना होगा। अभी तक अधिकांश श्रमिकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है तो कितने का नाम मिसमैच हो रहा है। महिला व पुरुष में मेल, फीमेल की गड़बड़ी होना, नाम के आगे पिता व पति का नाम, जन्मतिथि, नाम की स्पेलिग में भी गड़बड़ी है।
बोले जिम्मेदार..
नाम मिसमैच होने के कारण काफी संख्या में श्रमिकों का डाटा शासन को नहीं भेजा गया है। पहले किस्त में साढ़े बारह हजार श्रमिकों का डाटा शासन को भेजा गया। इसके बाद आठ हजार के अभिलेखों में गड़बड़ी को सुधारकर पुन: भेजा गया है। अन्य को भी ठीक किया जा रहा है। श्रमिक सहज जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार सत्यापित करा सकते हैं।
-कुलदीप सिंह, सहायक श्रमायुक्त।