Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह में 17 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में रविवार को ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 06:58 PM (IST)
सामूहिक विवाह में 17 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में
सामूहिक विवाह में 17 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर) : वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में रविवार को ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 17 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। जयमाल के बाद पंडित अमरनाथ मिश्र ने वैदिक रीति व मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। संस्था की तरफ से वधू को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।

loksabha election banner

विवाह स्थल से रथ पर सवार सभी जोड़ों की एक साथ बारात निकाली गई। आगे-आगे हाथी-घोड़े चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते आतिशबाजी करते बाराती पूरे कस्बे का भ्रमण के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद वधू पक्ष ने वर को तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद बारातियों की आवभगत की गई। सभी जोड़ों के लिए बनाए गए अलग-अलग मंडप में उन्हें बैठाकर वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया गया। विदाई की बेला पर जहां वधू पक्ष की आंखें छलक पड़ी। मुख्य अतिथि निदेशक ग्राम विकास बैंक रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को रोकने में सामूहिक विवाह सबसे बेहतरीन व्यवस्था है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल ने दहेज को समाज के लिए अभिशाप बताया। इस दौरान संजीव कुमार साहू, विजय बहादुर यादव, शशि यादव, गांधी मोतीलाल गुप्त, अनिल कुमार गुप्त, पवन गुप्त, शिव कुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुनील कुमार, नन्हे गुप्त आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रसेन गुप्त व संचालन धर्मचंद्र गुप्त ने किया। स्वागत आयोजक महेंद्र साहू व आभार दिनेश गुप्त ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.