Move to Jagran APP

14 हजार महिलाओं को मिलेगा मनरेगा से संचालित योजनाओं का लाभ

मिशन शक्ति के दायरे को और वृहद करते हुए 14 हजार महिलाओं को मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसमें बकरी शेड पशु शेड व बागवानी के लिए मदद समेत अन्य कार्य शामिल हैं। पात्रों की तलाश के लिए बकायदा सर्वे कराया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सचिव रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक की होगी। इसमें सभी 21 ब्लाकों की 1740 गांवों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM (IST)
14 हजार महिलाओं को मिलेगा मनरेगा से संचालित योजनाओं का लाभ
14 हजार महिलाओं को मिलेगा मनरेगा से संचालित योजनाओं का लाभ

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मिशन शक्ति के दायरे को और वृहद करते हुए 14 हजार महिलाओं को मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसमें बकरी शेड, पशु शेड व बागवानी के लिए मदद समेत अन्य कार्य शामिल हैं। पात्रों की तलाश के लिए बकायदा सर्वे कराया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक की होगी। इसमें सभी 21 ब्लाकों की 1,740 गांवों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बकायदा अपराजिता एप भी बनाया गया है, जिसमें चयनित महिला का पूरा ब्योरा अंकित किया जाएगा।

loksabha election banner

एप पर जानकारी अपलोड होते ही यह रुलर शाफ्ट पोर्टल पर दिखने लगेगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरा ब्योरा आनलाइन होगा, जिससे अंतरिम स्वीकृति शासन स्तर से ही मिलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सामाजिक भागीदारी को बनाए रखना है। महिलाओं के नाम से मिलेंगी योजनाएं

मनरेगा से संचालित तमाम योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिलेगा। फिलहाल 14 हजार को इस लक्ष्य में शामिल किया गया है, जिसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सभी 1,740 गांवों की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व मनरेगा मेट महिलाओं की संपूर्ण जानकारी को अपराजिता एप पर भरेंगे। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनकी जानकारी रुलर शाफ्ट पोर्टल पर अपडेट होगी। आसानी से बनेगा जाबकार्ड

इसमें महिलाओं का जाबकार्ड बनाने का भी विकल्प मौजूद रहेगा। यदि कोई महिला मनरेगा से रोजगार के लिए जाबकार्ड बनवाने की इच्छुक रखेगी तो प्राथमिकता के आधार पर न सिर्फ उसका जाबकार्ड बनाया जाएगा, बल्कि रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

----------------

यह पहल महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। मनरेगा की ओर से तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। फिलहाल 14 हजार महिलाओं को इस योजना में शामिल लाभान्वित करने का फैसला लिया गया है।

- भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.