विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वच्छता पर ही निर्भर है स्वास्थ्य व शिक्षा

By Edited By:
Published: Sat, 16 May 2015 08:25 PM (IST)

बदलापुर (जौनपुर): आवास बंधु उपाध्यक्ष आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अरुण दुबे ने कहा कि स्वच्छता पर ही

News Article Hero Image

बदलापुर (जौनपुर): आवास बंधु उपाध्यक्ष आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अरुण दुबे ने कहा कि स्वच्छता पर ही स्वास्थ्य व शिक्षा निर्भर है। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता का पाठ विद्यालयों में पढ़ाना चाहिए।

उन्होंने शनिवार को संग्राम बालिका इंटर कालेज में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान शौचालय का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यक्ति के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। बालिकाओं की सुविधा हेतु 10 शौचालय के निर्माण हेतु धन मुहैया कराया था।

इस दौरान सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्रबंधक विनोद ¨सह, प्रेम दुबे, यशकांत शुक्ल, राजन ¨सह, डा. आलोक दुबे, राजेश तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता उदयराज ¨सह व संचालन डा.विजय शंकर तिवारी ने किया। स्वागत प्रधानाचार्या श्रीमती शैल कुमारी ¨सह व आभार प्रबंधक संजय ¨सह ने किया।

इसी तरह भूसी का पूरा गांव की ब्राह्मण बस्ती में जनरेश्वर मिश्र समग्र ग्राम योजना के तहत बनकर तैयार 350 मीटर सीसी रोड व चौरा माता मंदिर का भी आवास बंधु उपाध्यक्ष ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर आनंद त्रिगुनाइत, सूबेदार अली, उमेंद्र त्रिगुनाइत, संतोष, केशव आदि उपस्थित रहे। आयोजक शरद यादव ने उपस्थित जनों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

--------------------