मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत 12 घायल
अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी विनोद यादव व विकास यादव के बीच चकमार्ग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को इसी को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से विनोद यादव, प्रेमा देवी, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव व बऊ घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के विनोद यादव, अशोक यादव, बुद्धिराम, आरती देवी, प्रेमा देवी, रेनू देवी, प्रभावती देवी व दूसरे पक्ष के महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, आशीष कुमार, विकास यादव, दिलीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मुन्ना, सचिन यादव, बऊ यादव, राज कुमार, प्रेमचंद, राकेश यादव, मनी देवी, सुनीला देवी, पूनम देवी, गंगाजलि, विमला देवी का का शांति भंग में चालान कर दिया। इसी तरह बनकट गांव के जितेंद्र यादव, आशीष यादव, रवींद्र यादव, जोगिदर यादव, अवधेश कुमार गहली गांव के वीरेंद्र यादव, श्रीना व कूसा गांव के श्रीकांत व विनय का शांति भंग में चालान कर दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेंवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों कुल्हाड़ी से हमलाकर विक्रमा, अमरनाथ, आदित्य व प्रमिला को घायल कर दिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने रामकेश व उसके पुत्र इंद्रजीत को मारकर घायल कर दिया। इसी तरह नटौली गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने रामावती देवी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया।