विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईटेक बनेगा बदलापुर : अरुण दूबे

By Edited By:
Published: Sun, 21 Dec 2014 08:32 PM (IST)

बदलापुर/सिंगरामऊ (जौनपुर): आवास बंधु उपाध्यक्ष अरुण दूबे ने कहा है कि बदलापुर हाइटेक बनेगा 150 से 20

News Article Hero Image

बदलापुर/सिंगरामऊ (जौनपुर): आवास बंधु उपाध्यक्ष अरुण दूबे ने कहा है कि बदलापुर हाइटेक बनेगा 150 से 200 एकड़ भूमि में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टाउनशिप का निर्माण होगा जिसमें खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

वे रविवार को आवास बंधु उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आने पर अपने आवास 'बाबा कुंज' बरौली में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है बदलापुर विधानसभा मॉडल बने। इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। क्षेत्र विकास के लिए पहले बस अड्डा, फायर सर्विस स्टेशन, तकनीकी विद्यालय एवं नवीन मंडी बनवाना पहली प्राथमिकता है। श्री दूबे ने कहा कि बदलापुर जीरो वेहटेज सिटी बनाया जाएगा। साथ ही लोगों को सौर ऊर्जा से भी बिजली दी जाएगी। इस दौरान लालजी तिवारी, प्रेम दूबे, डा.आलोक दूबे, दीनानाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए आवास योजना सर्वोपरि है। इससे संबंधित कई परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूर्णतया खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इसके पूर्व क्षेत्र में प्रथम आगमन पर हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास सीमा पर सपा विधायक ओम प्रकाश दूबे उर्फ बाबा दूबे के नेतृत्व में जुटी सैकड़ों की भीड़ ने माल्यार्पण कर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। सीमा पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र यादव, महासचिव दीनानाथ सिंह, महराजगंज क्षेत्र प्रमुख रमापति यादव, उमाशंकर पांडेय, प्राचार्य डा.आलोक दूबे, सुधांशु दूबे, बद्री नारायण शास्त्री, ओंकारनाथ मिश्र, रमापति मिश्र, रमेश मिश्र, जगदम्बा प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कवेली गांव में ज्ञान प्रकाश मौर्य, अंचल तिवारी, भ्रमर यादव, प्रेम यादव, अशोक यादव, रमेश खरवार ने स्वागत किया। पहितियापुर में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।