1100 दीपों से जगमगाएगा प्रतिमा विसर्जन घाट
श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट, नखास पर 23 नवंबर को होने वाले देव दीपावली महोत्सव की रुपरेखा को अंतिम रुप देने हेतु बैठक हुई। महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं झांकी मंचन का आयोजन होगा।
जासं, जौनपुर : श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट, नखास पर 23 नवंबर को होने वाले देव दीपावली महोत्सव की रुपरेखा को अंतिम रुप देने हेतु बैठक हुई। महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं झांकी मंचन का आयोजन होगा। नवदुर्गा शिव मन्दिर पर स्थापित आराध्य देवी-देवताओं का दीपों, बिजली झालरों द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ मां आदि गंगा गोमती के भव्य आरती से होगा। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृृत किया जायेगा। बैठक में संरक्षक राधेकृष्ण ओझा, निखिलेश ¨सह, शशांक ¨सह रानू, महेन्द्र देव विक्रम, मोतीलाल यादव, मनीष देव, नितेश ¨सह, शैलेन्द्र मिश्रा, चन्दन यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव राजन अग्रहरि एवं आभार अध्यक्ष अतुल प्रताप ¨सह ने किया।