संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
[521 क्करू 10/15/2019] +91 94159 25
संवाद सहयोगी, कोंच : ग्राम चमेड़ में युवक की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे में फंदे पर लटका शव मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से अपनी जिदगी खत्म कर रहा है। दो दिन पहले ही वह सूरत से घर लौटा था। घटना के बाद से पत्नी गायब है। एक दिन पहले ही वह ससुराल से पत्नी को लेकर आया था। घटना के बाद से पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा है।
ग्राम चमेड़ निवासी हरगोविद का 26 वर्षीय पुत्र नीरज अहिरवार अहमदाबाद के सूरत में काम करता था। एक साल पहले ही उसकी शादी ग्राम मुहाना निवासी रोशनी के साथ हुई थी। चार माह से रोशनी अपने मायके में ही रह रही थी। राजू रविवार को सूरत से लौटकर घर आया था। उसी दिन वह पत्नी को लेने ससुराल चला गया और मंगलवार सुबह घर पहुंचा। रस्सी से था लटका, पांव मिले जमीन पर
रस्सी से लटके शव के पांव जमीन पर टिके देख तरह-तरह की चर्चा जोरों पर है। घर के दोनों दरवाजे खुले हुए थे। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि साजिशन उसकी हत्या कर शव को लटकाकर फांसी का रूप दिया गया। पिता हरगोविद भी किसी साजिश का शक जता रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है संदेह के अन्य बिदुओं पर भी जांच की जा रही है।