महिलाएं पिक बाक्स में दें शिकायत
जागरण संवाददाता उरई कई बार अपने साथ हुई छींटाकशी की शिकायतें बदनामी के भय से मि
जागरण संवाददाता, उरई : कई बार अपने साथ हुई छींटाकशी की शिकायतें बदनामी के भय से महिलाएं एवं छात्राओं किसी से करने का साहस नहीं कर पातीं, लेकिन अब पीड़िताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आने की आवश्यता नहीं पड़ेगी। शहर के मुख्य स्थानों पर पिक बाक्स रखे गए हैं। जहां पर वे अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए शिकायत कर सकेंगी।
नारी शक्ति अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर यह प्रयोग किया गया है। शहर के कुल 17 स्थानों पर पिक बाक्स रखे गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को इसका उदघाटन किया। तीन दिन में महिला पुलिस कर्मी पिक बाक्स खोलकर उसमें मिली शिकायतों के बारे में अधिकारियों को जानकारी देंगी। जिससे कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अन्य थाना क्षेत्र में भी इसी तरह पिक बॉक्स स्थापित किए जाएंगे।