विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड: दिनेश ने कर दिया कमाल, 14 बार दे चुके हाईस्कूल की परीक्षा… लोग इसलिए कहते हैं ‘वैज्ञानिक’

Published: Fri, 27 Feb 2026 11:52 AM (IST)

पंचायती राज विभाग के कर्मचारी दिनेश कुमार ने शिक्षा के प्रति अपनी अद्भुत ललक दिखाई है। उन्होंने 14वीं बार हाईस्कूल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कई भाषाओं में हाईस्कूल, आठ बार दी इंटरमीडिएट की परीक्षा

  2. तीन बार आईटीआई, बी-फार्मा, ट्रिपल सी, बीए, बीएससी भी की

जागरण संवाददाता, जालौन। पंचायती राज विभाग में तैनात दिनेश कुमार ने 14वीं बार हाईस्कूल की परीक्षा दी है। इसके पहले वह आठ बार इंटर की परीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने उर्दू, संस्कृत, बंगाली, पाली व गुजराती भाषा भी हाईस्कूल किया है।

साथ ही तीन बार आईटीआई, बी-फार्मा, ट्रिपल सी, बीए, बीएससी, ह्यूमन राइट्स, टूरिज्म कंप्यूटर, ट्रिपल सी का डिप्लोमा भी चुके हैं। उनके बारे में जो भी सुनता है तो दंग रह जाता है।

इसके बाद भी उनकी पढ़ाई की ललक कम नहीं हुई है और हर बार वह नए परीक्षार्थी की तरह परीक्षा देने जाते हैं। बोर्ड परीक्षा में पंचायती राज विभाग विकासखंड डकोर में तैनात दिनेश कुमार ने इस वर्ष बंगाली भाषा में पेपर दिया। उनका सेंटर आर्य कन्या इंटर कालेज में था।

पहली बार 1999 में दी थी परीक्षा

दिनेश कुमार ग्राम जमखुरी पोस्ट जरिया जिला हमीरपुर निवासी हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा 1999 में 6 विषयों के साथ पास की थी। इसके बाद वह लगातार हाईस्कूल की अतिरिक्त विषय की 14वीं बार दी। उर्दू, संस्कृत, बंगाली, पाली व गुजराती भाषा में हाईस्कूल किया है।

दिनेश कुमार को लोग वैज्ञानिक नाम से भी जानते हैं। कुछ समय पहले एक ऐसे हेलमेट का आविष्कार किया था कि जिसकी खासियत थी कि अगर बाइक सवार हेलमेट नहीं पहनेगा तब तक दोपहिया वाहन स्टार्ट नहीं होगा। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी डाॅ. मन्नान अख्तर ने सम्मानित किया था।

दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 14वीं बार हाईस्कूल की परीक्षा दी है। इसके पहले आठ बार इंटरमीडिएट की परीक्षा, तीन बार आईटीआई, बी-फार्मा, ट्रिपल सी, बीए, बीएससी, ह्यूमन राइट्स, टूरिज्म कंप्यूटर, ट्रिपल सी का डिप्लोमा हासिल करके शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है।