केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअल रैली के माध्यम से करेंगी संबोधित
नीचर गोदाम में भीषण आग कोंच में हुई घटना आग
जागरण संवाददाता, उरई : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 27 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित होने जा रही वर्चुअल रैली की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि जिले से कम से कम एक लाख लोग केंद्रीय मंत्री का संबोधन सुनेंगे। विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। सरकार की क्या उपलब्धियां रहीं इसकी जानकारी आम जनमानस को दी जा रही है। 27 जून को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअल रैली के माध्यम से लोगों से रूबरू होंगी। इस आयोजन का जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल को बनाया गया है। साथ ही मनोज राजपूत को उरई, सुदामा दीक्षित को कालपी व राम अनुग्रह राजावत को माधौगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक लाख लोगों को संबोधन सुनाने का जिले का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री का संबोधन शाम 4.45 बजे होगा।