ढाई वर्ष की बेटी को कुएं में लेकर कूदा पिता, मौत
कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव में बुधवार की रात नशे में धुत युवक अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर कुआं में कूद गया। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने बाहर निकालने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक उसे बाहर निकाला मौत हो चुकी थी। देर रात तक बेटी की तलाश जारी थी।
संवाद सहयोगी, कोंच : कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव में बुधवार की रात नशे में धुत युवक वर्ष की बेटी को लेकर कुआं में कूद गया। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जब नशेड़ी को बाहर निकला, तब उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बेटी की तलाश जारी थी।
चंदुर्रा गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश प्रजापति पुत्र स्व: मंगल सिंह पेशे से मजदूरी करता था। रात में वह नशे की हालत में घर लौटा, जिस पर उसकी मां राजा बेटी ने नाराजगी जाहिर की। मां से विवाद के बाद वह ढाई साल की बेटी सौम्या को लेकर बाहर भागा। पास ही कुएं में बेटी को गोद में लेकर छलांग लगा दी। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। रात होने के चलते कोई मदद नहीं कर सके। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पहुंची पुलिस ने कांटे की सहायता से दिनेश को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिनेश नशे का लती था।पुलिस का कहना है कि रात होने के चलते बच्ची की तलाश में दिक्कत आ रही है। प्रयास जारी है। आग लगा जान दे चुकी पत्नी
दिनेश की हरकतों से तंग पत्नी खुशबू ने दो साल पहले आग लगा जान दे थी। उसकी नशे की लत के चलते हमेशा घर में विवाद होता था। किसी प्रकार की खेती नहीं होने से घर की माली हालत भी खराब है। आज मां ने नशे को लेकर नाराजगी जाहिर की तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।