यमुना नदी में नहाते समय दो युवक डूबे
संवाद सहयोगी कालपी कालपी में गुरुवार की शाम यमुना नदी में नहाने गए चार दोस्त पानी की गहराई में चले जाने से डूब गए। दो युवक तैरना जानते थे तो वह किसी तरह बच गए। डूबे युवकों का देर शाम तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया ।
संवाद सहयोगी, कालपी : कालपी में गुरुवार की शाम यमुना नदी में नहाने गए चार दोस्त पानी की गहराई में चले जाने से डूब गए। दो युवक तैरना जानते थे तो वह किसी तरह बच गए। डूबे युवकों का देर शाम तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया ।
कालपी नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी युवक कन्हैया दीक्षित व मोहल्ला कागजीपुरा निवासी राहुल द्विवेदी गुरुवार की शाम दो अन्य मित्रों सदरबाजार निवासी किनचुक स्वर्णकार एवं हरीगंज निवासी रामलखन के साथ यमुना नदी किनारे टहलने के लिए गए थे। टहलने के बाद चारों नहाने के लिए नदी में उतर गए। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। गहराई में जाने के बाद चारों डूबने लगे। किनचुक व रामलखन तो तैरना जानते थे वे किसी तरह नदी से निकल आए लेकिन राहुल और कन्हैया दीक्षित गहराई में डूब गए। युवकों के डूबने के बाद वहां अफरा- तफरी मच गई। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवकों को नदी में ढूंढने की कोशिश कर रही है। फायर बिग्रेड की टीम भी बचाव कार्य में लगी है। लेकिन द्रे शाम तक युवकों का पता नहीं चला। स्वजन नदी किनारे लाचार हालत में खड़े रहे। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि युवकों के नहीं मिलने पर बचाव कार्य जारी रहेगा। माता पिता का इकलौता बेटा है कन्हैया :
यमुना नदी में डूबा कन्हैया दीक्षित अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। कन्हैया भागवताचार्य है। उसके नदी में डूबने के बाद पिता मोहन दीक्षित का बुरा हाल है। वहीं राहुल के घर में भी लोग सदमे में हैं।