अलग-अलग घटनाओं में मासूम समेत दो की करंट से मौत
संवाद सहयोगी कालपी नगर में बुधवार को अलग- अलग हुई घटनाओं में करंट लगने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद उनके घरों में चीख पुकार मच गई।
संवाद सहयोगी, कालपी : नगर में बुधवार को अलग- अलग हुई घटनाओं में करंट लगने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद उनके घरों में चीख पुकार मच गई।
पहली घटना कालपी के मोहल्ला आलमपुर की है। यहां की निवासी 40 वर्षीय रिकी सिंह पत्नी स्व. राजू सिंह बुधवार की सुबह अपने घर में साफ सफाई कर रही थी उसी दौरान नीचे सफाई करते समय रिकी ने जैसे ही कूलर को पकड़ा तो कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना जोरदार था कि वह वहीं बेहोश हो गई। चीख सुनकर घर में मौजूद लोग दौड़कर आए। उन्होंने जब रिकी को फर्श पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर घर में चीख पुकार मच गई। रिकी के पति की मौत दस वर्ष पूर्व हो चुकी है वह अपने बच्चों पारूल, खुशी व अमन के साथ अपने बहनोई सतीश के घर लगभग 8 वर्षों से कालपी में रहती थी। दूसरी घटना मोहल्ला नई बस्ती की है। यहां रहने वाले फिरोज की डेढ़ वर्षीय पुत्री उमैजा घर पर अकेले खेल रही थी। खेलते समय कूलर से करंट लग गया और वह बेहोश हो गई। जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर उसकी मां बेहोश हो गई।घटना के बाद घर में मातम छा गया। बच्चे हुए अनाथ :
रिकी की करंट से मौत होने के बाद उसकी दो पुत्रियां व एक पुत्र अनाथ हो गए। अब उनके ऊपर से मां और बाप दोनों का साया उठ चुका है। अब सिर्फ उनका सहारा उनके मौसा ही हैं क्योंकि रिकी के पति की मौत एक दशक पूर्व हो चुकी है। रिकी फतेहपुर के टिकरा गांव की रहने वाली थी जो बीते 8 वर्षों से कालपी में रह रही थी।