Move to Jagran APP

दो पारिवारिक विवाद सुलह से निस्तारित

जासं उरई रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला ऐच्छिक ब्यूरो में दो पारिवारिक विवाद

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 06:26 AM (IST)
दो पारिवारिक विवाद सुलह से निस्तारित
दो पारिवारिक विवाद सुलह से निस्तारित

जासं, उरई : रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला ऐच्छिक ब्यूरो में दो पारिवारिक विवाद सुलह से निस्तारित किए गए। सुलह करने वाले दंपती को फिर विवाद न करने की नसीहत के साथ यहां से रवाना किया गया।

loksabha election banner

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी निवासी संगीता वर्मा पुत्र गंगाराम अपने पति आनंद वर्मा से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से संगीता मायके में रहने को विवश थी। ससुराल वालों के रवैये के खिलाफ उसने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद उसके पति को महिला ऐच्छिक ब्यूरो में तलब किया गया। दोनों का पक्ष सुनने के बाद उनकी गलत फहमी दूर करा दी गई। पति को अपने व्यवहार में सुधार लाने की नसीहत दी गई जिसके बाद उनके बीच सुलह हो गई। इसी तरह कदौरा निवासी सलमा का भी उसके साथ विवाद चल रहा था। इसमें भी महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य सुलह कराने में सफल हो गए। इस दौरान महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य बाबू सिंह सेंगर, पवन मिश्रा, नसीम खां, विनोद पाठक, शकूर बेग, संध्या झा, बंदना सिंह, मंजू रानी, चंद्रभान स्वर्णकार प्रभारी रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.