अलग-अलग जगहों से दो आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, जालौन : छेड़खानी के अलग-अलग मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहे दो आ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जालौन : छेड़खानी के अलग-अलग मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकटौली निवासी महेंद्र ¨सह ने गांव की ही एक महिला के साथ शौचक्रिया से लौटते समय छेड़खानी कर दी थी। वहीं, सिकरीराजा निवासी रामप्रकाश ने भी गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद दोनों फरार चल रहे थे। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपित अपने घरों में हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें