माताटीला से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी
जागरण संवाददाता, उरई : मध्य प्रदेश स्थित माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़े
जागरण संवाददाता, उरई : मध्य प्रदेश स्थित माताटीला बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दोपहर में बेतवा नदी 116.550 मीटर पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि रात तक दो मीटर जलस्तर और बढ़ सकता है। नदी का पानी बढ़ने से आस पास के गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
दस दिन पहले भी माताटीला बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे अचानक बेतवा नदी उफान पर आ गई थी हालांकि तीन दिन में नदी का जलस्तर कम होने लगा था। अब शुक्रवार की शाम को तीन लाख क्यूसेक पानी माताटीला बांध से छोड़ दिया गया है। जिससे बेतवा फिर उफना गई है। बेतवा का खतरे का निशान 122 मीटर पर है। अभी नदी 116.550 मीटर पर बह रही है। नदी का पानी बढ़ने से नदी के किनारे गांवों के लोगों की नींद उड़ चुकी है। लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी भी बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क हो गए हैं। बाढ़ चौकियों में निगरानी बढ़ाने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार ¨सह ने निर्देश दिए हैं। बेतवा नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी ¨सह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा है लेकिन फिलहाल ¨चता की कोई बात नहीं है। अगर कहीं भारी बारिश होने की वजह से वह पानी बेतवा में आता है तो जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।