किसान के घर चोरों का धावा, नकदी व जेवरात पार
छानी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने किसान के घर धावा बोला। कमरे की कुंडी काट घुसे चोरों ने लाइसेंसी बंदूक कारतूस की पेटी 90 हजार नकदी और बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए आभूषणों को समेट लिया। सुबह नींद टूटने पर घटना का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। खलिहान में तोड़ा गया बक्सा और खेत में बंदकू बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्राम छानी निवासी किसान सुरेंद्र पाल सिंह मंगलवार की रात स्वजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। ताला बंद दूसरे कमरे की कुंडी काट दी।
संवाद सहयोगी, कोंच : छानी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने किसान के घर धावा बोला। कमरे की कुंडी काट घुसे चोरों ने लाइसेंसी बंदूक कारतूस की पेटी, 90 हजार नकदी और बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे गए आभूषणों को समेट लिया। सुबह नींद टूटने पर घटना का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। खलिहान में तोड़ा गया बक्सा और खेत में बंदकू बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ग्राम छानी निवासी किसान सुरेंद्र पाल सिंह मंगलवार की रात स्वजनों के साथ कमरे में सो रहे थे। छत के रास्ते चोर अंदर घुस गए। ताला बंद दूसरे कमरे की कुंडी काट दी। बक्से में रखी 90 हजार नकदी, दीवार पर टंगी बंदूक, कारतूस की पेटी और एक बक्सा लेकर मुख्य दरवाजा खोल निकल गए। सुबह नींद टूटने पर देखा गया कि अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात वाला बक्सा गायब है। खलिहान में टूटा बक्सा मिला। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। खेत में ही बंदूक पड़ी मिल गई, जबकि कारतूस की पेटी गायब थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।
सुरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि बेटी की तीन मई को शादी तय थी, जिसके लिए जेवरात बनवाए थे। लॉकडाउन के चलते शादी टल गई और दिसंबर तक तारीख बढ़ गई। बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवरात बक्से में रखे थे। 10 जोड़ी पायल, एक पायल पोस, एक हाफपेटी गुच्छा, सोने के बाला, एक जंजीर, छह अंगूठी, चार कंगन, एक जोड़ी झुमकी व चांदी के जेवरात गायब हैं। कोतवाल इमरान खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।