Move to Jagran APP

महिलाओं को दिखा रहीं स्वावलंबन की राह

नमौ देव्यौ फोटो संख्या : 14 ओआरआई 06 - समूहों का गठन कर निस्तारित करती महिलाओं की

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM (IST)
महिलाओं को दिखा रहीं स्वावलंबन की राह
महिलाओं को दिखा रहीं स्वावलंबन की राह

नमौ देव्यौ

loksabha election banner

फोटो संख्या : 14 ओआरआई 06

- समूहों का गठन कर निस्तारित करती महिलाओं की समस्याएं

जागरण संवाददाता, उरई : महिलाएं गरीबी से उबर कर स्वालंबी बन सकें इसके लिए पहल शुरू की तो थमी नहीं। शहर में लगभग बीस स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ दिया। इतना ही नहीं वह समूहों की समस्याओं का निराकरण भी करती हैं जिसके चलते सभी समूह सक्रिय हैं और महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधरी है। खुद के व्यवसाय में भी उन्होंने कई महिलाओं को जोड़ रखा है।

मोहल्ला राजेंद्र नगर की रहने वाली विनीता पांडेय ने कई महिलाओं की समस्याओं को देखा जो आर्थिक अभावों के चलते गरीबी में जीवन यापन कर रही थीं। यह देखकर उन्होने तय किया कि महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाई जाए। जिसके चलते अब से तीन वर्ष विनीता ने कई महिलाओं से संपर्क कर लगभग बीस स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया। इतना ही नहीं बल्कि बैंक सहित सभी काम महिलाओं के करवा दिए ताकि उनको समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसका नतीजा यह निकला कि समूह सक्रियता से काम करने लगे। महिलाओं को रोजगार मिला तो उनका हौसला भी बढ़ने लगा। विनीता ने घर पर हर्बल धूप, शैंपू, फिनायल, हवन सामग्री बनाने का काम कर रखा है। इसमें लगभग पंद्रह महिलाओं को रोजगार से जोड़ दिया है। मार्के¨टग से लेकर हर काम महिलाएं ही कर रही हैं। विनीता का कहना है कि नारियों को आत्म निर्भर बनना बहुत जरूरी है। महिलाएं वह सभी कार्य कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.