Move to Jagran APP

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

जागरण संवाददाता उरई सावन के पहले सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। गंगाजल दूध दही बेलपत्र धतूरे आदि वस्तुएं अर्पित कर भगवान का अभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में दर्शनों का क्रम चलता रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:32 PM (IST)
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

जागरण संवाददाता, उरई : सावन के पहले सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरे आदि वस्तुएं अर्पित कर भगवान का अभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में दर्शनों का क्रम चलता रहा।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह भोर से ही भक्तों ने भगवान के पूजन की तैयारी कर ली। खास तौर पर महिलाएं हाथ में पूजा की थाली लेकर टोलियों के रूप में जल्दी ही मंदिरों की ओर जाती देखी गई। भक्त भगवान के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पूजन के लिए पहुंचे लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए ही पूजा पाठ की अनुमति दी गई। लोगों ने बेलपत्र, गंगाजल, धतूरा, दूध, दही, फूल सहित कई प्रकार की पूजन सामग्री भगवान को समर्पित कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। शहर के महाकालेश्वर मंदिर, नीलकंठ मंदिर, हुल्की माता मंदिर स्थित शिवालय, मौनी बाबा मंदिर शिवालय, शीतला माता मंदिर शिवालय में बडी संख्या में भक्त पूजन के लिए पहुंचे। प्रभु के जयकारों के चलते पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने भगवान का जलाभिषेक भी किया। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में पूजा पाठ और दर्शन का क्रम चलता रहा। मंदिरों के आसपास कराई सफाई :

सावन के महीने में सोमवार का महत्व अधिक रहता है। जिसको देखते हुए नगरपालिका ने सुबह जल्दी ही साफ सफाई करवा दी थी जिससे कि भक्तों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। सफाई निरीक्षक अशोक ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.