पांच बराती संग पहुंचा दूल्हा, विदा कराई दुल्हन
गया। दूल्हा रूद्र प्रताप व उसके परिवारीजन ने यह शर्त
जागरण संवाददाता, उरई : लॉकडाउन के दौरान सभी कामकाज बाधित बने हुए हैं। शादी बारात भी नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को मोहल्ला नया पाठकपुरा में ग्वालियर से पांच लोगों की बारात लेकर दूल्हा आया और सादगी से सभी रस्में पूरा होने के बाद दुल्हन विदा करा ले गया। समारोह एक स्थानीय गेस्ट हाउस में सादगी के साथ संपन्न हुआ।
मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी दंगल सिंह की बेटी का विवाह होना था। जिसके लिए उसने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति तो मिल गई लेकिन पांच लोगों के शामिल होने की शर्त रखी गई। इससे वर पक्ष को भी अवगत करा दिया गया। दूल्हा रूद्र प्रताप व उसके परिवारीजन ने यह शर्त मंजूर कर ली। ग्वालियर से पांच लोगों की बारात आई और सादगी से सभी रस्में पूरी की गई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। न बैंड न बाराती सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए।