पुरानी पेंशन के लिए जेल जाने को तैयार शिक्षक कर्मचारी
जागरण संवाददाता, उरई : पुरानी पेंशन को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कर्मच
जागरण संवाददाता, उरई : पुरानी पेंशन को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कर्मचारियों व शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले चरण में सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही गिरफ्तार करने की आवाज बुलंद की गई। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर शिक्षक कर्मचारी वापस चले गए। सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट में पुलिस बल तैनात रहा। शिक्षकों कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकार पाने के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं।
चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में शिक्षक कर्मचारी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार नारेबीजी की गई। जेल भरो आंदोलन को लेकर कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहले से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। इस दौरान संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिलाध्यक्ष ताहिर अंसारी ने कहा कि सरकार शिक्षकों कर्मचारियों का हित नहीं चाह रही है। पुरानी पेंशन को बंद कर यह साबित कर दिया है कि कर्मचारी हित सरकार के लिए कुछ नहीं है। लेकिन इस तरह की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करवाने का समय आ गया है। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने कहा कि सरकार चाहती तो शिक्षकों कर्मचारियों की मांग को मान लेती। लेकिन हठधर्मिता के चलते कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्य राजेंद्र राजपूत, छत्रपाल ¨सह सेंगर, राजेंद्र चौधरी, सुंदर शास्त्री, इलियास मंसूरी, राकेश सरोज, रमाकांत दोहर रहे। सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारियों के बीच
सिटी मजिस्ट्रेट जेपी ¨सह सभा स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। शिक्षकों कर्मचारियों ने कहा कि वह लोग गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं। शिक्षकों कर्मचारियों ने उनको 141 लोगों की सूची सौंपी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर वापस जाएं। चौकन्ना रहा पुलिस बल
आंदोलनकारियों के प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट में पुलिस बल पूरी तरह से चौकन्ना रहा। हर स्थिति पर नजर बनाए रखी गई ताकि किसी शांति पूर्वक प्रदर्शन निपट जाए। अधिकारी भी जानकारी लेते रहे।