रमजान-रमजान शुरु होते ही सूतफेनी व ¨सवई की धूम
जागरण संवाददाता, उरई : रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है। जिसको लेकर बाजार में सूतफे
जागरण संवाददाता, उरई : रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है। जिसको लेकर बाजार में सूतफेनी व ¨सवई बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। ईद के त्योहार पर अधिक खपत होने की वजह से कारीगर माल तैयार करने में जुटे हुए हैं। आर्डर पर माल बनाया जाता है। फुटकर बिक्री भी बढ़ गई है। बाजार में अब रौनक दिखाई देने लगी है।
रमजान के पवित्र माह में सूतफेनी व सिंवईं बनाने का काम तेज हो जाता है। कई दिन पहले से ही बाहर के कारीगर यहां आकर माल तैयार करने लगते हैं। इस बार भी कारीगर तेजी से जुटे हुए हैं। ईद पर सूतफेनी व सिंवई की खपत अधिक होती है जिसको लेकर आर्डर पर माल तैयार करते हैं। जिले के अलावा आसपास के जनपदों में भी यहां से सिवई व सूतफेनी जाती है। ईद के त्योहार तक सूतफेनी व सिंवई बनाने वाले कारखानों में दिन रात माल बनाया जाता है। बजरिया मोहल्ले में कई कारखानों में सिवई व सूतफेनी बनाई जा रही है। दुकानदार मुजम्मिल ने बताया कि सूतफेनी 75 रुपये किलो और सिंवई 50 रुपये किलो बिक रही है। आर्डर लगातार मिल रहे हैं। बिक्री भी अच्छी है। इसके साथ ही अब बाजार की रौनक भी बढ़ गई है। कारखाने तो खुले ही रहते हैं अन्य वस्तुओं की दुकानें भी सजने लगी हैं।