हाइवे पर लगा सात किमी. लंबा जाम
संवाद सहयोगी, कालपी : हाइवे के अधूरे निर्माण की वजह से बुधवार शाम को लोगों को एक बार ि
संवाद सहयोगी, कालपी : हाइवे के अधूरे निर्माण की वजह से बुधवार शाम को लोगों को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ी। करीब सात किलोमीटर जाम दो घंटे में ही लग गया जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए। न केवल झांसी-कानपुर बल्कि कदौरा मार्ग पर भी जाम लगा है।
नगर में हाइवे का कुछ हिस्सा अधूरा है। इस कारण हर रोज यहां पर जाम लगना आम हो गया है, लेकिन बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे से यातायात का दबाव इतना बढ़ा कि जाम लगना शुरू हो गया। नगर से सात किलोमीटर दूर छौंक ग्राम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर के वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। करीब ढाई घंटे बाद भी पुलिस जाम को खुलवा नहीं सकी, जिससे जाम बढ़ता ही जा रहा है। झांसी, कानपुर की ओर वाहनों की आवाजाही थमने के साथ ही कदौरा की ओर आने-जाने वाले वाहन भी जाम की चपेट में आ गए हैं। इस कारण जोल्हूपुर-कदौरा मार्ग पर भी जाम लग गया है और वहां भी वाहनों की कतार लगातार बढ़ती जा रही है। कई ट्रक, कारें, बसें जाम में फंस गई हैं। इससे यात्रियों का भी बुरा हाल हो गया है।