उरई में सेवानिवृत्त कानूनगो का फूंका पुतला
जागरण संवाददाता उरई कोंच में बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सेवानिवृत्त कानून गो राम बि
जागरण संवाददाता, उरई : कोंच में बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सेवानिवृत्त कानून गो राम बिहारी राठौर के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपित का पुतला फूंक कर आक्रोश प्रकट किया। कहा कि समाज में ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को रहने का अधिकार नहीं है।
गुरुवार को बजरंग दल के जिला संयोजक मोनू पंडित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौराहे पर एकत्रित हुए और सेवानिवृत्त कानूनगो के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी कर कड़ी सजा देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा सेवानिवृत्त कानूनगो ने ऐसा अपराध किया है कि उसको जितनी भी सजा दी जाए कम है। अरुण प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, विकास राय, सुंदर चौरसिया, आशीष बजरंगी, अभिषेक, सत्यमदुबे, प्रिस वर्मा, जान, अभय पटेल, आदित्य ठाकुर, रामा पंडित,गोपाल, जितेंद्र, जीतू, अंकित शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समर्पण अभियान में लोगों ने बढ़ाई हिस्सेदारी
जागरण संवाददाता, उरई : विश्व हिदु परिषद के तत्वावधान में चल रहा श्रीरामजन्म भूमि निधि समर्पण अभियान में जिले में कई टोलियां निकल रहीं जिसमें गुरुवार को कालपी क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
कालपी क्षेत्र में जिला प्रचारक यशवीर जी एवं जिला संयोजक जयदीप त्रिपाठी के द्वारा गहन संपर्क कर प्रधानाचार्य महेंद्र पाल सिंह सेंगर द्वारा समर्पण के रूप में चेक देकर सहयोग किया गया।
रामजन्म भूमि समिति के सदस्यों प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख अभिनव दीक्षित, खंड संघ चालक हरिओम जी. संयोजक धीरज दीक्षित, देवेंद्र चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी, ब्रजेंद्र जी द्वारा अरूण तिवारी, महेंद्र कैंथवा, मंगली तिवारी एवं शिवशंकर सोनी के द्वारा सहयोग के रूप में समर्पण प्राप्त किया। कालपी के धर्मेंद्र चौहान, देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रोहित विश्नोई, राजीव पुरवार, अखिलेश पुरवार, जयखत्री, शशिकांत चौहान, कृष्णपाल सिंह द्वारा समर्पण राशि दी गयी। इसके साथ ही कदौरा, कोंच, माधौगढ़ व रामपुरा क्षेत्र में भूपेंद्र, गजेंद्र, पूर्व विधायक केशवसिंह सेंगर ने 11-11 हजार रुपये की चेक प्रदान की थी।