Move to Jagran APP

जन समस्याओं के निराकरण को किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता, उरई : कालपी में जाम की समस्या से निजात को अधूरे ओवरब्रिज निर्माण सहित जनि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:19 PM (IST)
जन समस्याओं के निराकरण को किया पैदल मार्च
जन समस्याओं के निराकरण को किया पैदल मार्च

जागरण संवाददाता, उरई : कालपी में जाम की समस्या से निजात को अधूरे ओवरब्रिज निर्माण सहित जनहित से जुड़ी कई मांगों को लेकर रविवार को पद यात्रा निकाली गई। समाजसेवी ने अपने सहयोगियों के साथ शहर से कालपी तक पद मार्च किया। कहा गया कि जनता परेशान है। इसकी ¨चता किसी को नहीं है। जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाए नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

loksabha election banner

रविवार को आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजसेवियों ने पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र निरंजन ने कहा कि कालपी में अधूरे फोरलेन की वजह से लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। अगर इसमें दिलचस्पी दिखाई गई होती समस्या कभी की हल हो गई होती। जिले में जबरदस्त ओवरलो¨डग हो रही है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। ज्ञानेंद्र ने कहा कि आटा पर टोल प्लाजा पूरी तरह से अवैध है इसे खत्म किया जाना चाहिए।

कालपी संवाद सहयोगी के मुताबिक सपा नेता ज्ञानेंद्र ¨सह निरंजन के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्राचीन धर्मस्थल मां वनखंडी देवी धाम पहुंचे। औद्योगिक क्षेत्र, राहिया, चमारी, उसरगाव, छौंक, जोल्हूपुर आदि स्थानों में जनजागरण यात्रा के पहुंचने पर स्वागत किया गया।

आटा संवाद सूत्र के मुताबिक कस्बा में नेशनल हाईवे पर जन जागरण पद यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मैथली निरंजन, डा. सत्यभान, डा. विजय बहादुर कुशवाहा, विनोद तिवारी,रामजी कुशवाहा, अर¨वद पाल, रवींद्र कुशवाहा, वीरेंद्र पाल, अतुल गुप्ता सहित कई लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.