ग्रामों का भ्रमण कर जानी लोगों की समस्याएं
संवाद सूत्र, आटा : ग्राम संपर्क अभियान के अंतर्गत कालपी विधायक ने कई गांवों का दौरा किया। विक
संवाद सूत्र, आटा : ग्राम संपर्क अभियान के अंतर्गत कालपी विधायक ने कई गांवों का दौरा किया। विकास कार्यों को देखने के साथ लोगों से उनकी समस्याएं जानी और उनको दूर करने का आश्वासन दिया।
विधायक नरेंद्र ¨सह जादौन शनिवार को सबसे पहले ग्राम कुसमरा पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर ग्राम की समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने एससी एसटी एक्ट पर विरोध जताया।ग्राम की प्रमुख समस्या कुसमरा से तगारेपुर ¨लक रोड को बताते हुए निर्माण की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि रोड जल्द ही बन जाएगा। इसके बाद वह ग्राम गढ़ा पहुंचे जहां पर समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने गढ़ा से सुरहती चौकी तक रोड की मांग की। ग्राम बारा में ग्रामीणों द्वारा अन्ना प्रथा की समस्या से अवगत कराया। नहर की साफ सफाई की मांग की गई। सभी गांवों में ग्राम संपर्क अभियान में ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्ष, ग्राम के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सभी ग्रामों को लोगों को आश्वासन दिया कि सभी की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर इटौरा मंडल अध्यक्ष डा. विनोद पुरवार, उदेश तिवारी, युवराज ¨सह, चंदन ¨सह, विजय ¨सह, विनोद ¨सह, अखिलेश ¨सह, चंद्र प्रताप ¨सह, देशराज, जगदीश प्रजापति सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।