Move to Jagran APP

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

संवाद सूत्र रामपुरा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:42 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:42 AM (IST)
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

loksabha election banner

संवाद सूत्र, रामपुरा : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विकास खंड की ग्राम पंचायत मई में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें दौड़, कुश्ती, गोला फेंक, लंबी जंप आदि एथलीट खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

ग्रामीण स्तर पर आयोजित हुईं प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रत्येक विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित सिंह ने प्रथम, कुंवर सिंह ने दूसरा व सचेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में यशवेंद्र सिंह ने पहला, आशुतोष शर्मा ने दूसरा तथा पंकज यादव ने तीसरा, लंबी कूद में आशुतोष शर्मा ने प्रथम, यशवेंद्र ने दूसरा तथा अभिमन्यु ने तीसरा, 3000 मीटर की दौड़ में अंकित ने प्रथम, ब्रजमोहन ने दूसरा व राहुल सेंगर ने तीसरा, गोलाफेंक प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने प्रथम, यशवंत सिंह ने दूसरा तथा सत्यम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में ग्राम मई जो पहलवानी के लिए बीहड़ इलाके में प्रसिद्ध हैं यहां के पहलवानों ने पानी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब लुभाया। प्रतियोगिताओं के संपन्न होने के बाद विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मान सिंह, लाल प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.