पानी भरने के लिए हैंडपंप पर रात से ही लग जाती लाइन
संवाद सहयोगी, कालपी : जोल्हूपुर गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में 15
संवाद सहयोगी, कालपी : जोल्हूपुर गांव के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में 15 में से 10 हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़े हैं और जो सही हैं वह कूड़े के ढेर व गंदगी में दबे हैं। जिससे लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
हमीरपुर हाईवे के किनारे बसे जोल्हूपुर गांव में प्रधान की तानाशाही व जल निगम की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में पेयजल के लिये त्राहि त्राहि मची है। गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम ने लगभग 15 हैंडपंप लगा रखे हैं जिनमें से 10 हैंडपंप खराब हैं जिसके कारण लोग सुबह से लेकर देर रात तक पेयजल के लिये भटकते रहते हैं। बड़ी जिद्दोजहद के बाद लोगों को एक एक बाल्टी पानी नसीब हो पाता है। भूपेंद्र ¨सह, शिवपाल ¨सह, मुन्ना ¨सह, रामू द्विवेदी, विनय ने बताया कि घर का एक सदस्य हैंडपंप पर पूरे दिन बाल्टी लिये बैठा रहता है तब कही जाकर उसे पेयजल मिल पाता है। पेयजल की किल्लत के चलते सर्वाधिक परेशानी गांव की महिलाओं को होती है जिन्हें पानी भरने के लिये सुबह 3 बजे के आसपास जागना पड़ता है तब कहीं जाकर उनका खाना बन पाता है। गांव मे यह समस्या पिछले एक वर्ष से है जिसके लिये ग्रामीणों ने प्रधान से लेकर जल निगम तक हैंडपंपों को सुधरवाने के लिये कई बार गुहार लगायी लेकिन जल निगम ने हैंडपंप सुधरवाना तो दूर मौका मुआयना तक नही किया। वहीं प्रधान से ग्रामीण रोजाना इन्हें सही करवाने की बात कहते है लेकिन तानाशाही के चलते वह ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान ही नही देते जिससे ग्रामीण परेशान हैं। दूषित जल पीने को मजबूर ग्रामीण
जोल्हूपुर गांव के लोग हैंडपंप खराब होने के कारण जहां उन्हें पेयजल के लिए परेशानी होना पड़ रहा है वहीं गांव के हैंडपंप गंदगी से पटे हैं जिन्हे देखकर लगता है कि हैंडपंपों के आसपास कई वर्षो से सफाई नहीं हुई है। आलम यह है कि कई हैंडपंप गंदगी के ढेरों में दब चुके हैं। जिस कारण लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिसके कारण लोगों को पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इस संबंध में प्रधान छोटेलाल ने बताया कि गांव के खराब हैंडपंपों की लिस्ट सचिव के माध्यम से जल निगम को भिजवा दी गई है और सफाई कर्मी से हैंडपंप के आसपास सफाई करने को कहा है। वहीं एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि हैंडपंपों को सुधरवाने के निर्देश दिये गये हैं। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान होगा। गांव के मुख्य स्थानों के खराब हैंडपंप
भूपेंद्र ¨सह के दरवाजे
मनोज के दरवाजे
हरिशचंद्र के दरवाजे
सेवा के दरवाजे
हस्सन के दरवाजे वर्षों से खराब हैं।