वनखंडी देवी शक्ति पीठ में हुआ विशेष श्रृंगार
संवाद सहयोगी, कालपी : वेद व्यास की जन्मस्थली व धार्मिक आस्थाओं की नगरी कालपी में बुधवार से शार
संवाद सहयोगी, कालपी : वेद व्यास की जन्मस्थली व धार्मिक आस्थाओं की नगरी कालपी में बुधवार से शारदीय नवरात्र की धूमधाम से शुरुआत हुई। नगर में जगह-जगह देवी मंदिरों में सजावट व झांकी सजाई गई। मां वनखंडी देवी मंदिर में माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया।
बुधवार की सुबह नगर के मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने जयमाता दी के जयकारे लगाते हुए मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। वनखंडी देवी शक्ति पीठ धाम के महंत जमुनादास महाराज ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्र पर मातेश्वरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। इसके अलावा नगर के मां पच¨पडा देवी मंदिर, मां दुर्गांबा पाठ मंदिर, काली देवी मंदिर, फूलादेवी मंदिर, शीतला देवी, आनंदी देवी मंदिर के साथ सभी मंदिरों में माता रानी का दरबार सजाया गया। सीओ सुबोध गौतम के निर्देश पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने प्रत्येक मंदिर में महिला कांस्टेबल सहित पुलिस बल तैनात किया गया।