सब्जी विक्रेता की करंट लगने से मौत
भगवती मानव कल्याण संगठन एवभारतीय शक्ति चे
संवाद सूत्र, रामपुरा : जगम्मनपुर में सब्जी विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। घर का मुखिया होने के कारण मौत से कोहराम मच गया। पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई की।
ग्राम जगम्मनपुर निवासी 35 वर्षीय रेशम सिंह चंदेल सब्जी बेचने का काम करता था। रोजाना की भांति मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचा और पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाने लगा। उसी समय करंट की चपेट में आ गया। स्वजनों ने किसी तरह डंडा मार अलग किया और सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर के मुखिया की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई शिव सिंह व प्रेम सिंह बेहाल हो गए। सब्जी व्यापारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।